सासाराम, नवम्बर 7 -- चेनारी बाजार में अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व को लेकर चेनारी बाजार में सड़क पर ही अस्थायी दुकानें सज गई हैं। मुख्य बाजार से लेकर स्टेट हाईवे तक अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे आए दिन महाजाम की स्थिति बन रही है। त्योहार के कारण बाजार में बढ़ी भीड़ ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस पहल नहीं की गई है। प्रमुख सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, पैदल चलना मुश्किल बाजार में प्रखंड कार्यालय से डॉ. नगेंद्र प्रसाद के क्लीनिक तक तथा चेनारी थाना से कोऑपरेटिव बैंक तक सड़क पर दुकानदारों का कब्जा है। सड़क पर मूर्ति, लाइट, मौसमी फल, साग-सब्जी और पकौड़ी की दुकानें लगाई जा रही हैं। ठेले और अस्थायी दु...