Sasaram News: चेनारी थाना सीनियर सिटीजन सेल का हुआ पुनर्गठन
सासाराम, सितम्बर 25 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। थाना परिसर में शुक्रवार को सीनियर सिटीजन सेल की बैठक हुई। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक हैं। उनकी सेवा और सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने कहा कि बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ रही हैं। थाना स्तर पर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता और सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान होना चाहिए। बैठक के बाद सीनियर सिटीजन सेल का पुनर्गठन किया गया। थानाध्यक्ष को अध्यक्ष बनाया गया और नौ वरिष्ठ नागरिकों को सदस्य बनाया गया। इस दौरान कई बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.