सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: (चेनारी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। इसमें महिला सुरक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित मॉडल व स्टॉल लगाए गए। शिक्षकों ने प्रतिभागी और मेधावी छात्रों का चयन किया। बीईओ राधेश्याम कुमार ने विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रदर्शनी का जायजा लिया। मध्य विद्यालय भरंदुआ में प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद के नेतृत्व में भव्य प्रदर्शनी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र संकुल स्तर और फिर प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...