सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास प्रखंड में कैमूर पहाड़ी से सटे गांवों में प्रस्तावित भुआरा-कटरा चूना-पत्थर खनन परियोजना के विरोध में किसानों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर भुआरा गांव में खेत बचाओ-गांव बचाओ संयुक्त मोर्चा की ग्रामीणों के साथ दूसरी बैठक शुक्रवार को हुई। पूर्व मुखिया कमलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में खनन पर रोक लगाने और जमीन की खरीद-बिक्री पर राज्य सरकार की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग पर सहमति बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...