सासाराम, नवम्बर 14 -- Sasaram News: कोचस। सोनामती मंगरू उच्च माध्यमिक विद्यालय, चितांव में शुक्रवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। चोर विद्यालय से आठ कंप्यूटर समेत अन्य सामग्री चोरी कर ले गए। इससे विद्यार्थियों की कंप्यूटर शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है। घटना को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार विमल ने थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने चोरी गए कंप्यूटरों की बरामदगी और घटना में शामिल चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना से शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में चिंता व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...