Sasaram News: घर में अकेला पाकर विवाहित के साथ मारपीट, प्राथमिकी
सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ईटवां गांव में मंगलवार शाम घर में अकेला पाकर विवाहिता के साथ मारपीट कर सोने का चेन छीनने का मामला सामने आया है। बाद में घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में विवाहिता ने तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के संबंध में ईटवां निवासी रुचि कुमारी पति अभिषेक कुमार ने बताया कि वह घर में अकेली थी। इस बीच गांव के भगवान सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गए और पति की गलतियों को गिनते हुए मारपीट कर मुझे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जब मैं जमीन पर गिर गई तो उन्होंने गले में पहने सोने का चेन नोंच लिया। उन्होंने मुझे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि महिला द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। जिनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.