सासाराम, अक्टूबर 2 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। गांधी जयंती पर शुक्रवार को सदर प्रखंड की मोकर पंचायत सरकार भवन में ग्राम सभा हुई। इसमें विकसित ग्राम पंचायत से विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर अगले 20 वर्षों की जरूरतों पर योजनाओं का खाका तैयार करने पर मंथन हुआ। ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं और प्राथमिकताओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने के लिए सुझाव लिए गए। वहीं वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार और 15 दिनों में मजदूरी भुगतान समेत प्रावधानों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: वीबी-जी रामजी के तहत विशेष ग्राम सभा यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आज सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा, डीडीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...