सासाराम, अगस्त 9 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को स्थानीय एक होटल में समारोह के साथ हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले ग्राम रक्षा दल के जवानों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। समारोह में पहुंचे अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का फूल-माला व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने फीता काटकर किया। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण के माध्यम से जवानों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया है। अतिथियों ने प्रश...