सासाराम, जुलाई 5 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। भाजपा के सांगठनिक विस्तार व आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से रविवार को काराकाट विधानसभा क्षेत्र के गोड़ारी गांव में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. मनीष रंजन ने की। जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मनीष ने कहा कि ग्रामीण मंडलों के विस्तार से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...