सासाराम, अक्टूबर 6 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय करूप में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान एक महिला सिपाही की तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा। वर्दी में वह मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात थीं और गोद में अपने छोटे बच्चे को भी संभाल रही थीं। ड्यूटी के बीच वह बच्चे को दुलारती और खिलाती नजर आईं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती थी। इसी बीच महिला सिपाही के लिए ड्यूटी के साथ बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी भी थी। वह सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ मां की भूमिका भी निभाती रहीं। यह भी पढ़ें- पेड़-छत पर चढ़कर सुना सीएम का भाषण, शिविर में उमड़ा महिलाओं का सैलाब कार्यक्रम में मौजूद...