सासाराम, अक्टूबर 7 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। संझौली गांव के वार्ड संख्या 14 स्थित एक गोदाम से खाद्य तेल की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। कंपनी प्रतिनिधि ने गोदाम में कंपनी के ब्रांड नाम और पैकिंग का कथित दुरुपयोग कर नकली खाद्य तेल तैयार किए जाने की आशंका जताई है। सूचना के बाद कंपनी के कर्मचारी ने पुलिस के साथ गोदाम की जांच की, जहां से डालडा तेल की खाली बोतलें, टीन और ढक्कन समेत अन्य सामग्री मिली। मामले में बंगे इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी शीतल कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर जांच और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...