सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: बिक्रमगंज हिटी। काराकाट प्रखंड के गोडारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था होने का दावा किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, केंद्र में एंबुलेंस, ऑक्सीजन और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक से दूरभाष पर हुई बातचीत में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों समेत अन्य मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार उपचार दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...