Sasaram News: गुरुजी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति
सासाराम, नवम्बर 10 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डालमियानगर निवासी शिवपूजन चौधरी उर्फ गुरुजी का मंगलवार की अहले सुबह उनके पैतृक गांव संझौली प्रखंड के चैता में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वशिष्ठ नारायण सिंह के करीबी थे। समता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई थी। उन्होंने कई नेताओं को राजनीति की शुरुआती सीख दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.