सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। तीसरी सोमवारी पर गुप्ता धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पनियारी घाट से आने-जाने के लिए दो अलग-अलग मार्ग तैयार किया है। पुराने मार्ग को गुप्ता धाम जाने के लिए निर्धारित किया गया है। जबकि श्रद्धालुओं की वापसी के लिए नया मार्ग खोला गया। इससे भीड़ का दबाव कम करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवाजाही में सुविधा मिलेगी। पनियारी घाट की ओर शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ व्यवस्था की निगरानी की। वहीं गुप्ता धाम की पहाड़ी पर बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार पुलिस टीम के साथ तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखी और भीड़ बढ़ने पर उसे नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: ऐतिहासिक सुन्दरनाथ धाम सुन्दरी में चप्पे...