सासाराम, जुलाई 16 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने गुरुवार को एनएच-19 स्थित सुअरा जंक्शन प्वाइंट तथा सासाराम-आरा-पटना फोरलेन परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनौरा क्षेत्र में चल रहे सीए एंड जी कार्य की प्रगति का जायजा लिया और परियोजना से जुड़े अधिकारियों से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में सासाराम-आरा-पटना फोरलेन परियोजना की कुल लंबाई लगभग 40 किलोमीटर है। डीएम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सासाराम के परियोजना निदेशक को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: इंद्रपुरी बराज के पास आकार ले रहा भोजपुरी हाट, डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

हिंदी हि...