सासाराम, जुलाई 14 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड क्षेत्र के दनवार पंचायत अंतर्गत गुजरू गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में मंगलवार को नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया गया। बीडीओ राहुल कुमार सिंह और मुखिया चिंता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर घाट का लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बताया गया कि छठ घाट का निर्माण 11 लाख 99 हजार रुपये की लागत से कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...