सासाराम, अगस्त 19 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। श्रावण मास के पावन अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ न्यू एरिया सासाराम में बुधवार को गायत्री परिवार की माता-बहनों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। इसके बाद मां गायत्री एवं भगवान भोलेनाथ के भजनों और प्रज्ञा गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। भजन संध्या में सैकड़ों गायत्री परिजनों की माता-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...