Sasaram News: गांव से शहर तक गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश, 30 दिन चलेगा अभियान
सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शराब और तंबाकू के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में 30 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक चलने वाली इस मुहिम के जरिए नशामुक्ति का संदेश गांवों से लेकर शहरों तक पहुंचाया जाएगा। नुक्कड़ नाटक, एलईडी वैन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनजागरूकता रैलियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। खास बात यह है कि अभियान का संदेश केवल सार्वजनिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बिजली बिल, बस टिकट और अस्पतालों की ओपीडी पर्ची पर भी अंकित किया जाएगा। दिवाली और छठ के दौरान भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों और छठ घाटों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.