सासाराम, अगस्त 19 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। सासाराम-चौसा पथ पर तिलकापुर गांव के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, कुछ घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...