सासाराम, नवम्बर 14 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। गंगेश्वर नाथ धाम स्थित पार्वती मंदिर में शुक्रवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से मंदिर में रखी पूजा-पाठ की सामग्री जल गई। वहीं, संगमरमर से निर्मित मां पार्वती की मूर्ति को भी काफी क्षति पहुंची है। मूर्ति का दाहिना हाथ खंडित हो गया है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में मायूसी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में किसी महिला द्वारा अगरबत्ती जलाने के दौरान आग लगी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...