सासाराम, सितम्बर 25 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के पंजीयन की तिथि बढ़ाकर 27 सितंबर की शाम पांच बजे तक कर दी गई है। सरकारी व निजी विद्यालयों के खिलाड़ी निर्धारित समय तक पंजीयन करा सकेंगे। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक न्यू स्टेडियम फजलगंज में होगा। एक अक्टूबर को साइकिल रोड रेस और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: प्रखंडस्तरीय विद्यालय खेलकूृद प्रतियोगिता कल से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...