सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। खेत में लटक रहे हाईटेंशन बिजली तार ने एक किसान की जान ले ली। नासरीगंज थाना क्षेत्र के लाला अतिमी गांव में सोमवार देर शाम 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 63 वर्षीय किसान वृंदावन सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और सीओ अंचला कुमारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...