Sasaram News: खेत में घास के बीच रोता मिला नवजात, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
सासाराम, सितम्बर 10 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट थाना क्षेत्र के किशुआड़ी गांव में गुरुवार को खेत में घास के बीच एक नवजात शिशु रोता मिला। खेत में काम कर रहे किसानों ने रोने की आवाज सुनकर झाड़ियों के बीच पहुंचकर बच्चे को बाहर निकाला। नवजात को असुरक्षित हालत में देखकर ग्रामीणों ने उसे छांव में रखा और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की तत्परता से बच्चे को एंबुलेंस से काराकाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर आवश्यक टीका लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.