सासाराम, अक्टूबर 13 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाले आठ प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों (बीएचएम) और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों (बीसीएम) का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंडवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। खासकर एएनसी योजना में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की गई। संबंधित कर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। बेहतर प्रदर्शन के बाद ही उनके वेतन भुगतान की अनुमति दी जाएगी। खराब प्रदर्शन के आधार पर बिक्रमगंज, काराकाट, चेनारी, संझौली, कोचस, दिनारा, नोखा और रोहतास प्रखंड ...