सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: सदस्यों ने कृषि विभाग पर लगाया किसानों को घटिया बीज देने का आरोप,जांच के आदेश मनरेगा से नाली-गली निर्माण पर रोक पर जताई नाराजगी, जिला से मांगी जाएगी जानकारी बिक्रमगंज, निज संवाददाता। पंचायत समिति की सामान्य बैठक में शुक्रवार को खराब गेहूं बीज और नाली-गली निर्माण का मुद्दा छाया रहा। कृषि विभाग पर घटिया बीज वितरण का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। सदस्यों ने कहा कि खराब बीज से फसल नहीं उगी और किसानों को दोबारा बाजार से बीज खरीदना पड़ा। मामले में प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने बीएओ को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने की। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने बैठक के एजेंडों की जानकारी सद...