Sasaram News: कोयला डिपो के पास अवैध पार्किंग पर प्रशासन का शिकंजा, दो लाख जुर्माना
सासाराम, नवम्बर 7 -- अवैध पार्किंग पर प्रशासन की कार्रवाई Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। अंबेडकर चौक से कोयला डिपो तक एनएच किनारे बेतरतीब खड़े भारी वाहनों के कारण राहगीरों की परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा अब प्रशासन की नजर में आ गया है। सड़क को पार्किंग स्थल बना देने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में की गई औचक जांच के दौरान अवैध रूप से खड़े वाहनों पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम के नेतृत्व में अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार और मोटरयान निरीक्षक ने कोयला डिपो में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से खड़े वाहनों की जांच की गई। मोटरयान निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.