सासाराम, अगस्त 9 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस की बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर 21 सदस्यीय नागरिक समिति ने आवाज उठायी है। समिति ने डीएम और सिविल सर्जन को पत्र भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस को अनुमंडल अस्पताल के रूप में विकसित करने तथा यहां लघु ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की मांग की है।

समिति की मांग समिति के सदस्यों का कहना है कि कोचस और आसपास के हजारों लोगों की स्वास्थ्य सुविधाएं इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। इसके बावजूद यहां पर्याप्त संख्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सा उपकरण और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायल और गंभीर मरीजों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर करना पड़ता है।

स्थानीय स्वास्थ्य सुधार समिति ने कहा कि कोचस एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थ...