सासाराम, नवम्बर 14 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला को नशीला पदार्थ छिड़ककर अचेत करने के बाद बदमाश 40 हजार रुपये नकद और आभूषण लेकर फरार हो गए। शनिवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार आने-जाने वाली महिलाओं में भय व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी रामजी पांडेय की पत्नी फूल कुंवर देवी खरीदारी करने कोचस बाजार आई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...