सासाराम, अक्टूबर 16 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। त्योहारों के मौसम में भी कोचस के लोगों को जाम से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को शहर के चौक से लेकर बस पड़ाव तक वाहनों की कतार लगने से यात्रियों और आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति यह है कि सड़कों पर वाहनों से गुजरना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हुआ। आम दिनों में जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...