सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस को अनुमंडल का दर्जा देने समेत विभिन्न जनहित की मांगों को लेकर सोमवार को 21 सदस्यीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोचस के हक, अधिकार और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित की मांगों को लेकर है। वक्ताओं ने कहा कि कोचस भौगोलिक दृष्टि से अनुमंडल बनने की पात्रता रखता है। इसलिए इसे हर हाल में अनुमंडल का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कोचस से डीएसपी-2 कार्यालय हटाकर करगहर ले जाने पर भी सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि जब यह कार्यालय कोचस में था, तो इसे हटाने की जरूरत क्यों पड़ी? संघर्ष समिति कार्यालय को दोबारा कोचस में स्थापित करने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। सीएचसी क...