सासाराम, अक्टूबर 31 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से रूबरू कराने और खेती-किसानी को नई दिशा देने के उद्देश्य से सासाराम में दो दिवसीय जिलास्तरीय कृषि मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। दो और तीन नवंबर को तकिया बाजार समिति परिसर में आयोजित होने वाले इस मेले में फल, फूल और सब्जियों की आकर्षक प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण होगी। यहां किसानों को एक ही छत के नीचे खेती की उन्नत तकनीक, सरकारी योजनाओं, कृषि अनुदान और ऋण की जानकारी मिलेगी। वहीं, बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को उनकी उत्कृष्ट उपज के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: कृषि जन चौपाल लगा किसानों को खेत बचाने की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- Buxar News: किसान मेले में डंठल के साथ उपज लेकर पहुंचें किसान यह भी ...