सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को किसान पंजीकरण एवं नीलाम पत्र वादों के निष्पादन की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन, राजस्व प्रभारी जफर हसन सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी एवं संबंधित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...