सासाराम, सितम्बर 13 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। इटढ़िया गांव स्थित काव नदी फॉल में शनिवार को डूबे 23 वर्षीय राहुल कुमार का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। फॉल के समीप शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। शनिवार दोपहर मछली देखने के दौरान पैर फिसलने से राहुल तेज धार में बह गया था। एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार शाम तक तलाश की, लेकिन अंधेरा होने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- Katihar News: नहाने के क्रम में महानंदा नदी में लापता हुआ बालक, खोजबीन जारी यह भी पढ़ें- Sasaram News: काव नदी फॉल की तेज धार में बहा 23 वर्षीय युवक, तलाश जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...