Sasaram News: काराकाट डिग्री कॉलेज की जमीन पर विवाद गहराया, जमुआ में स्थापना की मांग तेज
सासाराम, नवम्बर 1 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट प्रखंड में अस्थायी रूप से देव में संचालित अंगीभूत डिग्री कॉलेज की स्थायी स्थापना को लेकर जमीन का विवाद गहराने लगा है। कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय के समीप जमुआ मौजा में स्थापित करने की मांग जोर पकड़ रही है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जेपी सेनानी बलिराम मिश्रा ने दावा किया है कि जमुआ में कॉलेज निर्माण के लिए 4.74 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है। इसके बावजूद अंचल प्रशासन की ओर से दूसरी जगह की जमीन का प्रस्ताव भेजे जाने पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। हालांकि, सीओ ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके कार्यालय को जमुआ की जमीन के संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.