सासाराम, अगस्त 24 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। मोहनियां रोड स्थित आशीर्वाद कैंपस में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व एआईसीसी सदस्य स्व. चंद्रमा सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन सासाराम सांसद मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व विधायक सोम प्रकाश ने कहा कि चंद्रमा सिंह निर्भीक और जुझारू नेता थे। उन्होंने संगठन और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभा की अध्यक्षता शेषनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन सिपाही लाल यादव ने किया। मौके पर पूर्व जिला समाहर्ता दिनेश राय, पूर्व जिला पार्षद धनजी शर्मा, प्रो. लक्ष्मण सिंह, नरसिंह यादव, सुग्र...