Sasaram News: करोड़ों रुपये की लागत से कराए जा रहे नाला निर्माण की डीएम ने ली जानकारी
सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्र ने बुधवार की शाम चेनारी प्रखंड-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को भी कहा। उन्होंने चेनारी बाजार में बुडको की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से कराए जा रहे नाला निर्माण की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की थी। इसके बाद बुडको के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराई गई। जांच में कई स्थानों पर नाला निर्माण अधूरा पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.