सासाराम, अगस्त 4 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड के करमैनी और महरोढ़ गांव में जलजमाव की समस्या को देखते हुए मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज दिलीप कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल निकासी के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए, ताकि ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। एसडीओ ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और जलजमाव की स्थिति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। मौके पर अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...