Sasaram News: करगहर प्रखंड कार्यालय व चार स्कूलों में पहुंचीं एसडीएम
सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसडीएम सासाराम प्रिया रानी ने मंगलवार को करगहर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, संचिकाओं और अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें अद्यतन रखने का निर्देश दिया। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र समाधान करने को कहा। इसके बाद एसडीएम ने प्रखंड के चार विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया और बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: एसडीओ ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.