सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेमरियां के समीप शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक केशनाथ सिंह की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सासाराम-चौसा पथ को जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों के अनुसार, सेमरियां निवासी केश नाथ सिंह शुक्रवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली के नंगे तार में उलझ गए और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...