सासाराम, अक्टूबर 13 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोलकाता से कार सेवा कर पंजाब लौट रही मछीवाड़ा की संगत मंगलवार की सुबह सासाराम स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब में नतमस्तक हुई। सोमवार की रात गुरुद्वारा पहुंची संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया और विश्राम किया। मंगलवार को अमृतवेले में मत्था टेकने के बाद श्रद्धालुओं ने गुरु साहिबान से जुड़ी अनमोल ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन किए। इस दौरान सिक्ख मिशन बिहार के जत्थेदार सरबजीत सिंघ खालसा ने संगत को गुरुद्वारे के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...