सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम नगर थाना परिसर में गुरुवार को छठ की तैयारी को लेकर बैठक एसडीपीओ विप्लव कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सासाराम अनुमंडल के डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, नगर थानाध्यक्ष, जीआरपी थानाध्यक्ष, आरपीएफ निरक्षी प्रभारी, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे। नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया नगर थाना क्षेत्र में 20 छठ घाट हैं। सभी छठ घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर एसडीपीओ द्वारा निर्देश दिये गए। बड़े छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरेकेडिंग, लाइटिंग, पार्किंग को लेकर विशेष निर्देश दिये गए हैं। नगर निगम को छठ घाटों पर व्यापक सफाई व्यवस्था चलाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: काली पूजा और छठ पर डीजे प्रतिबंध, शहरी क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक यह भ...