सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मलदहा से सिकरौर के सिवान के बीच शनिवार की रात चोरों ने करीब दस किसानों के खेतों तक बिछाए गए एलटी तार काटकर चोरी कर लिए। 800 मीटर से अधिक तार चोरी होने से खरीफ फसल के दौरान किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। बिजली से चलने वाले मोटर के जरिए खेतों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका है।

घटना का विवरण कनीय विद्युत अभियंता विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मलदहा से सिकरौर के बीच किसानों के खेतों तक बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए एलटी तार चोरी किए गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

किसानों की चिंताएँ किसानों ने बताया कि खरीफ फसल की खेती के समय तार चोरी होने से खेतों ...