सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम। पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, चौखंडी पथ में मंगलवार को सांसद मनोज कुमार पहुंचे। इस दौरान उप मेयर सत्यवंती देवी भी मौजूद रहीं। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सांसद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उमंग कुमार, हरिओम कुमार, अंकित कुमार और निखिल कुमार को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह और एनसीसी पदाधिकारी चंदन कुमार सहित शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...