सासाराम, अगस्त 16 -- Sasaram News: नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र के पीएमश्री बौलिया हाईस्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों की सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनसीसी कैडेट छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमेर कुमार सिंह को अनुशासन के साथ कार्यालय से ध्वजारोहण स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर विद्यार्थियों ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन व योगदान पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। झांकी में महात्मा गांधी, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद और सुखदेव समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के स्वरूप प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में बीईओ ब्रजेश कुमार, देवनंदन महतो, पद्युम प्रसाद, दिनेश प्रसाद, प्रमोद चौहान आदि...