सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से अनर्जक ऋणियों से बकाया राशि की वसूली और लंबित ऋण खातों के निपटारे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नोखा थाना पुलिस और बिहार ग्रामीण बैंक की बारांव शाखा के संयुक्त सहयोग से अनर्जक ऋणियों के खिलाफ छापेमारी की गई। अभियान के दौरान वारंट के आधार पर कृष्णापुर निवासी ऋणी अरुण कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बैंक और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मचा रहा। बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा इसमें अनर्जक हो चुके ऋण खा...