सासाराम, अक्टूबर 21 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर काजल होटल के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पश्चिम बंगाल के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक टोटो आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चुंचुड़ा थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय मंटू दास, पिता वल्लभ दास के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान बैंडेल निवासी 46 वर्षीय देवदूलन राय चौधरी के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...