सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस प्रखंड के नरवर पंचायत में पैक्स चुनाव का बिगुल बज गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने नरवर पैक्स चुनाव के लिए एक सितंबर की तिथि निर्धारित की है। मतदान के साथ ही उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव की तिथि घोषित होते ही पंचायत में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने बताया कि 19 और 20 अगस्त को नामांकन दाखिल किया जाएगा। 21 और 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 25 अगस्त को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसी दिन चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर आरक्षण लागू नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...