सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कल्याणी मोड़ के समीप एनएच-120 (मालियाबाग-बिक्रमगंज मार्ग) पर करीब एक माह से सड़क पर गिरा बबूल का पेड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क का करीब आठ से दस फीट हिस्सा पेड़ से घिर जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक पेड़ नहीं हटाया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...