सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार में उद्योगों का विस्तार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा, बल्कि दूसरे राज्यों में पलायन की मजबूरी भी कम होगी। युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ खुद का उद्योग स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने की दिशा में भी आगे आना चाहिए। यह बातें बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने रविवार को कोचस प्रखंड के लहेरी गांव में समर रितिका एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के उद्घाटन समारोह में कहीं। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उद्योगों की स्थापना से आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने युवाओं से हिम्मत और आत्मविश्वास...