सासाराम, जुलाई 18 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में औद्योगिक विकास को और गति देने तथा उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य गणेश साव की अध्यक्षता में उद्यमियों की बैठक हुई। बैठक में उद्योगों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं, उनके त्वरित समाधान और सरकार की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। सदस्य ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...